गुटबाजी रोकने को हाइकमान से जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी को हटाने व रोकने को लेकर पार्टी पूरी तरह दो गुटों में बंटकर अब रार सड़कों पर आ गई है। कल जहां तेजतर्रार सपा नेता व समाजवादी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के बीच आरोप प्रत्यारोप को लेकर बयानबाजी से सपा की सियासत गर्मा रही थी वहीं आज भी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ नेता सुरेशचंद पाल ने जिलाध्यक्ष को पद से हटाने व निजी स्वार्थ के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए हाइकमान से जिलाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग को लेकर सपा शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद से इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। वहीं

समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार ने भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार व गुट बनाकर एकतरफा एक नेता के लिए उनके निजी लोगों को पद बांटने जेसे आरोप जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देकर जिलाध्यक्ष को हटाकर जनपद में समाजवादी पार्टी को बचाने की मांग की है।
कुल मिलाकर सपा जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली व गुटबाजी से चुनावी समय में रार से पार्टी दो गुटों में बटती नजर आ रही है।
