सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मात्र 08 घण्टे में हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। शुक्रवार को एक वादी अभिषेक पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम जयपुर माजरा जडोदा पाण्डा थाना बडगाँव जनपद सहारनपुर मो0न0 9027288163 की दाखिल तहरीर बाबत अभियुक्त अनुज पुत्र देवेन्द्र उर्फ बिन्दर निवासी ग्राम जयपुर माजरा जडोदा पाण्डा थाना बडगाँव जनपद सहारनपुर द्वारा वादी के पिता सुरेन्द्र उम्र करीब 48 वर्ष की लकडी के फट्टे से पीट-पीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे थाना सदर बाजार पर मामला पंजीकृत कराया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में थानां सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर सदर बाजार पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनुज पुत्र देवेन्द्र उर्फ बिन्दर निवासी ग्राम जयपुर माजरा जडोदा पाण्डा थाना बडगाँव जनपद सहारनपुर को मात्र 08 घण्टे मे छिदबना मोड दिल्ली रोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*पूछताछ का विवरणः* – अभियुक्त अनुज ने पूछताछ करने पर बताया कि सुरेन्द्र जो रिस्ते मे मेरा तहेरा भाई लगता है। हम दोनो काफी वर्षो से एक साथ मजदूरी करते थे। मैने जरूरत पडने पर सुरेन्द्र से धीरे-2 करके 50 हजार रू0 उधार ले लिए थे। सुरेन्द्र काफी समय से मुझसे अपने पैसे वापस मांग रहा था। जिसको लेकर हम दोनो के बीच मे कुछ दिनो से अन-बन चल रही थी। मै, सुरेन्द्र द्वारा रोज रोज अपने उधार के पैसे मागे जाने से तंग आ चुका था पिछले करीब एक महीने से सुरेन्द्र ग्राम फतेहपुर जटट नवादा रोड पर बन रही सडक पर मजदूरी कर रहा था तथा वही पर सनसाईन स्कूल के पास राजेन्द्र कुमार के नये बन रहे मकान मे रह रहा था। तथा सुरेन्द्र की पत्नि उसके साथ रहती थी करीब तीन चार दिन पहले सुरेन्द्र की पत्नि गाव मे आ गयी थी। तो मैने योजना बनायी कि सुरेन्द्र अब रात मे अकेला सोता होगा उसको निपटाने का ये अच्छा मौका है। योजना के मुताबिक मै दिनांक 03.07.2026 को सुरेन्द्र के पास पंहुचा और उसको शाम के समय शराब पिलायी तथा मैने भी शराब पी। शराब पीते पीते ही सुरेन्द्र ने मुझसे 50 हजार रू0 के लिए टोका व देने को कहा तो मुझ बहुत बुरा लगा तथा मैने सोच लिया कि आज रात मे अच्छा मौका है सुरेन्द्र को जान से मारकर मै यहा से भाग जाऊंगा किसी को कुछ पता भी नही चलेगा और मै सुरेन्द्र को उसके 50 हजार रू0 देने से भी बच जाऊंगा योजना के मुताबिक आधी रात को जब आस पास के सब लोग अपने अपने-2 घरो मे चले गये तथा सुरेन्द्र भी वही मकान मे सौ गया तो मैने वही मकान के अन्दर पडे लकडी के फट्टे से सुरेन्द्र को जान से मारने की नीयत से सुरेन्द्र के शरीर पर ताबडतोड बार करने शुरू कर दिये और सुरेन्द्र के सिर तथा चेहरे पर तब तक वार करता रहा जब तक वह मर नही गया और उसी दौरान शौर सुनकर वहाँ आस पास के लोग आ गये जिन्होने बाहर से गेट खटखटाते हुए आवाज लगायी कि अन्दर फट फट की क्या आवाज आ रही है व अन्दर क्या हो रहा है। तो मैने गेट के अन्दर जाली से झांककर बोला कि कुछ नही हुआ है। तब उन लोगो ने कहा कि यंहा तो सुरेन्द्र रहता है तुम कौन हो तो मैने कहा कि मै सुरेन्द्र का भाई हूँ मेरा नाम अनुज है सुरेन्द्र सो रहा है। तब उन लोगो ने कहा कि सुरेन्द्र को जगाकर हमारी बात करा दो उसी दौरान उन लोगो ने गेट के ऊपर जाली से टार्च लगाकर देखा था मेरे हाथ पैर खून मे सने थे तथा सुरेन्द्र जमीन पर खून से लथ पथ पडा था तब उन लोगो ने मुझे गेट खोलने के लिए कहा मेरे गेट न खोलने पर उन्होने पुलिस को बुलाने के लिए कहा तो मैने उनसे कह दिया कि मैने सुरेन्द्र को मार दिया है तुम्हे जो करना है कर लो उन लोगो के टार्च जलाने से पहले ही मैने सुरेन्द्र को मारते समय पहने कपडे जिन पर खून के धब्बे लग गये थे। को पानी से धो दिया था तथा धुले कपडे व लकडी के फट्टे को मैने धीरे से मकान की साईड मे फैक दिये थे। उसी दौरान मौके पर और भी काफी लोग आ गये थे। मै भीड व अन्धेरे का फायदा उठाकर वंहा से निकल गया था तथा कपडे व लकडी का फट्टा जिससे मैने सुरेन्द्र को मारा था पास मे ही झाडियो मे छिपाकर जंगल मे जाकर छिप गया था। सहाब मुझे सुरेन्द्र के उधार के 50 हजार रू0 ना देने पडे इसलिए मैने सुरेन्द्र को जान से मार दिया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1.प्रभारी निरीक्षक श्री चन्द्रसेन सैनी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
2.व0उ0नि0 विपिन कुमार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
3.उ0नि0 श्री योगेन्द्र सिंह थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
4.है0का0 730 विजय सिंह थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
5.रि0का0 296 हर्ष कुमार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
6.चालक दीपक थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
