मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम में प्रस्ताावित सर्वदलीय खाप महापंचायत स्थल का एसपी देहात आदित्य बंसल ने निरीक्षण किया।
सौरम में 16 नवंबर से शुरू होने वाली सर्वदलीय खाप महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसपी देेहात बंसल ने महापंचायत के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों से पंचायत की सुरक्षा संबधी मानको पर चर्चा कर विचारों का आदान प्रदान किया । एसपी देहात ने द्वारा कार्यक्रम स्थल, मुख्य मार्गों व पार्किंग क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


विदित है कि 16 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरभ में सर्वदलीय महापचायत का आयोजन होना है, जिसमे भारी भीड़ पहुचने की संभावना जताई जा रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights