महिला थाना मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस के दौरान सुनी जनसमस्याएं, हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शनिवार को एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने महिला थाना मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस पर आई महिलाओं की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान इंदु सिद्धार्थ ने मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद महिला अधिकारियों और कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए हर शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।एसपी क्राइम ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और महिला सुरक्षा से जुड़ी फाइलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और निरंतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस मौके पर महिला थाना प्रभारी संगीता डागर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights