seized-medical-store

नई टिहरी, 24 सितंबर । जिला मुख्यालय के बौराड़ी बाजार में बगैर फार्मासिस्ट के संचालित किए जा रहे एक मेडिकल स्टोर में औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिली। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दवाईयों की खरीद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी।

मेडिकल स्टोर संचालक टीम को संचालन से संबंधित बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा पाया। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम कमलेश मेहता, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चंद्रप्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा और पुलिस विभाग के मौजूदगी में बौराड़ी के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान फार्मासिस्ट की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों और जरूरी अभिलेखों की जांच की गई। जांच के दौरान बौराड़ी एक मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला। टीम ने पाया कि प्रतिष्ठान का संचालन बिना फार्मासिस्ट के किया जा रहा। अनियमितताएं मिलने पर संबंधित फर्म की औषधियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाकर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights