मनीष अग्रवाल
सहारानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण_महायज्ञ_2026 अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्रान्तर्गत विकास खण्ड बलियाखेड़ी में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ब्रिजेश सिंह,विधायक सदर राजीव गुम्बर, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर, जिला वन अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। साथ ही एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने का संदेश देते हुए प्रत्येक नागरिक से हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
