poletical-reaction-brajesh

समाजवादी पार्टी का इतिहास तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और अराजकता की राजनीति से भरा रहा है।

उप मुख्यमंत्री कहा कि अखिलेश यादव का आजम खान से मिलना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन आजम खान जैसे नेताओं के पूर्व में दिए गए विवादित बयानों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भारत माता के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अनादर से जुड़े बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में पुलिस प्रशासन से भैंसों की तलाश जैसे कार्य कराए जाने की घटनाएं प्रदेश की जनता को आज भी याद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं तत्कालीन सरकार की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं।

उन्हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब विकास, सुशासन और बेहतर कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने और जरूरतमंदों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के महत्व को समझती है तथा सरकार के कार्यों का आकलन अपने अनुभवों के आधार पर करती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और बेहतर जनसुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights