मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, जनता रोड में रविवार को जिला प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-विद्यालय सीबीएसई 6 किमी मैराथन “एएमआई रन-एथॉन 3.0” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक धावकों ने जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। सहारनपुर के 30 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अलावा सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने ओपन कैटेगरी में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

मैराथन के सफल समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।इस प्रतियोगिता ने शहर में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए एक उत्साहपूर्ण वातावरण का सृजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights