सहारनपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन सवेरा-2 अभियान के अन्तर्गत वीरवार को क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार ने नेतृत्व में थाना देहात कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह यादव ने ऑपरेशन सवेरा 2.0 के संबंध में गांव पूँवारका थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर में ग्राम वासियों के साथ शांति समिति की बैठक कर नशा मुक्त समाज बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी द्वारा ऑपरेशन सवेरा-2 के संबंध में अपने क्षेत्र की जनता को जागरूक किया गया । सभी को नशा करने वालों व बेचने वालों के खिलाफ रोकने हेतु जानकारी व रोकथाम के लिए जानकारी दी गई।

इस बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों , युवाओं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को ऑपरेशन सवेरा के उद्देश्यों, नशे के बढ़ते प्रभाव, उसके सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा नशा न केवल व्यक्ति की प्रगति को रोकता है, बल्कि समाज में अपराध, हिंसा एवं परिवारिक विघटन को भी बढ़ावा देता है। लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, दोस्तों और गांव-समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights