मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,सागर जैन सहारनपुर द्वारा आज थाना गंगोह पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।समाधान दिवस के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कार्यवाही कराई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर यह भी निर्देशित किया गया कि भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं का स्थल निरीक्षण कर प्रभावी समाधान कराया जाए तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है और समाधान दिवस के माध्यम से जनता व पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights