मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पर 17 फरवरी को आवेदक नरेश कुमार पुत्र धारा सिह निवासी रोहित विहार कालोनी हसनपुर चुगी ने वादी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियो काल कर क्रेडिट कार्ड के विषय में जानकारी लेकर आनलाइन फ्राड के माध्यम से धनराशि ठगी कर लेने की सूचना के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर ठगी के माध्यम से ठगी गयी धनराशि पीडितो के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में सदर बाजार साइबर हेल्पडेस्क पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त साइबर शिकायत में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक नरेश कुमार उपरोक्त की साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गयी कुल 1,51,507/- रूपये की शतप्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी । पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर सहारनपुर पुलिस व थाना सदर बाजार साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार प्रकट किया गया ।

साइबर हैल्प डैस्क टीम

निरीक्षक आन्नद पोसवाल थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर

उ0नि0 सुरेन्द्र शर्मा थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर

कम्प्यूटर ऑपरेटर गौरव मठान थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।(साईबर सेल) रहे।

CAUTION- किसी भी अन्जान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर न करे, जालसाजों से सावधान रहे एवं किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 या WWW.CYBERCRIME.GOV.IN पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराये ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights