चिलकाना। जनपद में जिलाधिकारी सहारनपुर एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में मंगल को थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पठेड-टोडरपुर मार्क से पाँच वाहनों चार ट्रक व एक ट्रेक्टर को बिना रॉयली के अवैध रूप से खनन पहिवहन करते बिना नम्बर प्लेट मय अवैध खनन सामग्री के सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। सम्बन्धित विभाग को प्रकरण के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
सीज करने वाली पुलिस टीम
1. विनोद कुमार थानाध्यक्ष थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 रवि कुमार थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
3. है0का0 विवेक कुमार थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर
4. का0 विशाल यादव थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।
