मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक गर्वनर, रोटरी नितिन कुमार अग्रवाल, रविन्द्र सिंह बालियान, प्रभा शर्मा, सुनील अग्रवाल ने विद्यार्थियों के रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब के पदाधिकारी इल्मा अध्यक्ष, वर्तिका सचिव, इरम कोषाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में आरव नायक, मन्तशा, अक्षा, दक्षी, अनन्त धीमान, कनिका धीमान, अनुश्री दहिया, आराध्या चौधरी, अर्पित पंवार, विराट कुमार को रोटरी बैज लगाकर क्लब की शपथ दिलाई गयी।
साथ ही साथ होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज को रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रेन्सिसको एरेजू द्वारा रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब का संस्तुति-पत्र प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, क्लब इंचार्ज, रजनी शर्मा एवं समस्त पदाधिकारियों को सौपा गया।

नितिन कुमार अग्रवाल क्लब के सदस्यों एवं शिक्षिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है, यह क्लब युवा विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है। यह युवाओं के अन्दर सेवा परमो धर्म की भावना को बढाता है इसी के साथ-साथ यह क्लब टीम वर्क, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, संवाद कौशल, सामाजिक कार्यों में भागीदारी और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।
रोटेरियन रविन्द्र सिंह बालियान ने कहा कि रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब केवल एक क्लब नहीं बल्कि सेवा, नेतृत्व और चरित्र निर्माण की एक प्रयोगशाला है जहां विद्यार्थी सीखते है कि सच्ची सफलता केवल व्यक्तिगत उपब्धियों से नहीं बल्कि समाज के जीवन सकारात्मक परिवर्तन लाने में निहित है, यही विद्यार्थी आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक, संवेदनशील नेता और मानवता के सच्चे सेवक बनते है। अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब की गठित नई टीम को शुभकामनाएं दी।
