नीरज प्रजापति
मुजफ्फरनगर । आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर के रूप में प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको भावपूर्वक नमन किया गया। आज आयोजित कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं स्कूल खेल शिक्षक रजनीश शर्मा, कमल शर्मा तथा सागर गौतम सहित विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धा पूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं हॉकी में देश के लिए उनके स्वर्णिम योगदान के विषय में बताया। मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने 1926 से 1949 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाकी खेला ।
उन्होंने अपने पूरे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय करियर में 1,000 से अधिक गोल किए। हॉकी में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार में उन्हें 1956 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया। एवं उनके जन्मदिन, 29 अगस्त को भारत में हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की । मेजर ध्यानचंद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ही भारत सरकार, देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार भी उन्हीं के नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान करती है ।कप्तान थे। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद् के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्कूल खेल शिक्षक रजनीश शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि मेजर ध्यान चंद तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे । उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल से अपनी टीम के साथ 1928 के एम्सटर्डम ओलम्पिक , 1932 के लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 के बर्लिन ओलम्पिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय में आज विद्यार्थियों के लिए कुछ खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई आज आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में इंडोर गेम में कैरम प्रतियोगिता में कक्षा तीन से अदीशम , मदीहा, अक्षत, अपेक्षा कक्षा 6 से मरियम, अर्पित , यासिर, कक्षा चार से सम्राट कक्षा 7 से आर्यन पाल ,आर्यन खान, आरव पाल , अरनव शर्मा तथा कक्षा 8 से अयाज राणा, शिवम, सत्यम, नव्या ,रिद्धि शर्मा, अश्विका, अभिनव राठी एवं अनुकल्प तथा मोहम्मद आरिश ने अपने अपने मैच जीत कर शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।
