up-35-foot-ravana-effigy-in-fl

मीरजापुर, 20 अक्टूबर । विजयादशमी पर जिगना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार स्थित रामलीला मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गोधूलि बेला में प्रभु श्रीराम का बाण रावण की नाभि में लगते ही दशानन धराशायी हो गया। इसके साथ ही पटाखों की गूंज के बीच रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा।

रावण दहन के दौरान मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। जलते पुतले को मोबाइल में कैद करने के लिए लोगों में होड़ मची रही। इससे पहले लोहे की ग्रिल पर चारों दिशाओं में चक्कर लगाते रावण को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। पुतला दहन के दौरान लोग राजा रामचंद्र और लखनलाल की जय-जयकार करते रहे।

कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष विंदेश्वरी बिंद, संयोजक गोपालदास जायसवाल, पूर्व प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल और विनय प्रताप सिंह ने रामलीला के पात्रों को मिष्ठान और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज जायसवाल ने किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights