ramayan-daughter-rheas-ranbir-kapoor

रणबीर ने बताया कि जब उन्हें भगवान राम का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था, तब उनके मन में कई सवाल और आशंकाएं थीं। उन्होंने कहा, “मैं सोच रहा था कि क्या मैं इस किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगा? क्या मैं इसके योग्य हूं? लेकिन धीरे-धीरे वह डर कृतज्ञता में बदल गया। मुझे एहसास हुआ कि यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर और एक बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ बनाया जा रहा है।

रणबीर ने भगवान राम को साहस, करुणा, क्षमा और धर्म का प्रतीक बताते हुए कहा कि करोड़ों लोग सदियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म हर पीढ़ी के दर्शकों से भावनात्मक रूप से जुड़ेगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महागाथा का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights