मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मयंक पाठक सहारनपुर द्वारा मंगलवार की रात्रि को थाना सरसावा एवं थाना नकुड़ का औचक निरीक्षण किया गया। मिशन शक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। रात्रिकालीन ड्यूटी की चेकिंग के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं कर्तव्य निर्वहन का जायजा लिया गया। प्रभावी रात्रि गश्त के निर्देश देते हुए क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर दिया गया। महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं महिलाओं व बालिकाओं को आवश्यक सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया। सहारनपुर पुलिस जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights