abhishek-aishwarya-break-shooting-king

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग से विराम पर हैं। इसी बीच उन्हें पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सार्वजनिक रूप से देखा गया।

इस दौरान एक प्रशंसक ने दोनों के साथ सेल्फी ली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में अभिषेक कैजुअल टी-शर्ट और कैप में नजर आए, जबकि ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को अगले साल 20 वर्ष पूरे होने वाले हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी और वर्ष 2007 में उन्होंने शादी की थी। हाल ही में एक बातचीत में अभिषेक ने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेटी आराध्या को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं और परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाई हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और इसके इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights