raghava-lawrence-karna-mahavir-karna-first-look-re

मुंबई, 22 सितंबर । निर्देशक रमेश वर्मा की आगामी पैन-इंडिया फिल्म ‘महावीर कर्ण’ का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता राघव लॉरेंस महाभारत के महान योद्धा कर्ण की भूमिका निभा रहे हैं। यह उनके करियर की पहली पौराणिक फिल्म है। पोस्टर सामने आने के बाद राघव के प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

पोस्टर में राघव लॉरेंस कर्ण के किरदार में गंभीर और उग्र अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके लुक में योद्धा की छवि को उभारने की कोशिश की गई है। फिल्म का निर्माण पेन मूवीज के जयंतीलाल गाडा ने आरवी स्टूडियोज और श्री नीलद्री प्रोडक्शंस के सहयोग से किया है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसका निर्माण लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में होने की जानकारी है।

‘महावीर कर्ण’ को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म 2027 में तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। महाभारत के कर्ण की कहानी को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने वाली इस फिल्म में राघव लॉरेंस की भूमिका पर दर्शकों की नजर रहेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights