सहारनपुर। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक), पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी मेंपुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक शामली, पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights