मनीष अग्रवाल
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना बिहारीगढ़ की मिशन शक्ति पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो नाबालिक मासूम बच्चे जो घर से बिना बताये हरिद्वार से देहरादून जाने के लिये निकले थे कही गुम हो गए है। जिस पर मिशन शक्ति टीम प्रभारी अक्षिता सिंह की सक्रियता से दोनो मासूम बच्चो को सकुशल परिजनों से मिलवाया। घर से बिना बताए निकले भाई-बहन को गणेशपुर टोल के पास किया गया सुरक्षित राहगीर की सूचना पर बरामद कर पीआरवी ने दोनों बच्चों को पहुंचाया। वही थानां बिहारीगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से तुरंत किया संपर्क और घर से हरिद्वार के गांव टाडा पट्टी से देहरादून जाने निकले दोनों मासूम को उनके
ताऊ और परिजनों दोनो बच्चों को सकुशल सुपुर्द किया गया। पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली से टला एक बड़ी अनहोनी का हादसा टल गया। परिजनों ने पुलिस और मिशन शक्ति टीम का जताया आभार व्यक्त कर दोनों बच्चो को सुरक्षित अपने घर पहुंचे।
