श्यामवीर शर्मा

पुरकाजी/खेड़की। गांव खेड़की के जंगल में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भिजवाया।
मृतक की पहचान गांव के ही निवासी मोनू, पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक मोनू कैंपा (Campa) कंपनी में कार्यरत था। जंगल में अचानक इस तरह शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights