मनीष अग्रवाल

सहारनपुर । वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन जादूगर पाश एंड पार्टी ने अपने शानदार जादुई करतबों से दर्शकों का दिल जीत लिया। करीब दो घंटे तक चले शो में बच्चों का उत्साह देखते ही बना और पूरा पंडाल तालियों व किलकारियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मंच पर आए जादूगर पाश ने एक के बाद एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। खाली हाथ से फूलों की बरसात, कागज से नोट बनाना, रुमाल से मोमबत्ती बनाना उसे जालना फिर छतरी बनाना जैसे जादू देख दर्शक रोमांचित हो उठे। करीब दो घंटे तक चले इस जादू शो के दौरान पूरा पंडाल तालियों और बच्चों की किलकारियों से गूंजता रहा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों – समानता, सहयोग और समाज सेवा से जोड़ना है। इसी कड़ी में बच्चों के लिए विशेष रूप से इस जादू शो का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रदीप मित्तल एडवोकेट , शिव कुमार गुप्ता,चेयरमैन नकुड़ डीके बंसल, विवेक सिंगल, संजय अग्रवाल, मुकुंद मनोहर गोयल, एमपी सिंगल, संजीव गोयल, नलनीश गर्ग, महावीर गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजीव गोयल, पंकज गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राम राजीव सिंघल, पवन गोयल, कुसुम अग्रवाल, संगीता गोयल, ममता सिंगल, श्रुति सिंगल, अनुभा सिंघल, नीतुल गुप्ता, रीना गोयल, आरती गुप्ता,शुभम गोयल, दीपक गुप्ता सचिन गर्ग डॉक्टर गौरव गुप्ता, नीरज गुप्ता, विभोर जिंदल, शिवा गोयल, विवेक गोयल व बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति, बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights