मनीष अग्रवाल

सहारनपुर । पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि दो अक्टूबर को को वादी आवेश पुत्र महफूज निवासी ग्राम मरोडगढ चिलकाना ने लिखित तहरीर देकर कुछ अज्ञात मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटकर भाग गये है। इस सम्बन्ध में थाना चिलकाना पर मामला पंजीकृत किया गया था।जिस पर क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में चिलकाना थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चिलकाना पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये पाँच अभियुक्तगण उजैफ पुत्र महताब निवासी ग्राम मरोडगढ,चिलकाना, रितिक पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बोन्सा सरसावा,प्रियान्शु पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बोन्सा सरसावा ,फैज पुत्र इरशाद उर्फ गय्यूर निवासी चिलकाना,दीपान्शु पुत्र जनरेश्वर सैनी निवासी चिलकाना को सुल्तानपुर बाईपास रोड पर बन्द पडे ईट के भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक् गण के कब्जे से लूटे हुए कुल 45 सौ रूपये, एक मोबाइल फोन,एक तमंचा , जिन्दा कारतूस, दोअवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा आर्म्स एक्ट की वृद्धी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पूछताछ के दौरान बताया कि हम सभी आपस में दोस्त हैं तथा एक साथ रहते हैं। घटना वाली रात्रि में ग्राम कातला से मरोड़गण जाने वाले मार्ग पर हमने एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसके साथ मारपीट की तथा उससे 12 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। लूटे गए रुपयों को हमने आपस में बाँट लिया था। हमसे बरामद धनराशि उक्त लूट की घटना से संबंधित है। मोबाइल फोन ऋतिक ने अपने पास रख लिया था तथा मोबाइल में लगा सिम कार्ड निकालकर हमने फेंक दिया था। अभियुक्तगण ने आगे बताया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए तथा लूटपाट के दौरान लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से अपने पास तमंचा एवं चाकू रखते हैं। आज हम सभी कहीं भागने की फिराक में एक साथ इकट्ठा हुए थे, क्योंकि हमें जानकारी मिल गई थी कि पुलिस को हमारे द्वारा की गई लूट की घटना के संबंध में पता चल गया है तथा पुलिस हमारी तलाश कर रही है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:
1-अक्षय शर्मा थानाध्यक्ष थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
2- उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
3- उ0नि0 रवि कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
4- का0 नितिन धनकड थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
5- का0 मनमोहन सिंह थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
6- रि0का0 निक्कू सिंह थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
7- रि0का0 विशाल कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
8- रि0का0 तेजपाल थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights