pankaj-chaudhary-dharampal-rip

लखनऊ, 10 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज कुमार चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पंकज चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं, धर्मपाल सिंह ने भी निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights