office-of-hindu-spiritual-and-

कानपुर, 23 सितंबर । हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला समाज में सेवा, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के संदेश को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। मेले के जरिए सेवा कार्यों से जुड़े संस्थानों और संगठनों को व्यापक मंच उपलब्ध कराया जाएगा। यह बातें हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 की तैयारियों के तहत बुधवार को बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में कार्यालय के शुभारंभ के दौरान गुणवंत कोठारी ने कही।

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेला 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में लगेगा। बुधवार को मेले के कार्यालय का विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने मेले को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

मेले के माध्यम से विभिन्न सेवा संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, मठ-मंदिरों, सामाजिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं और सेवा कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को अपने कार्यों को सामने रखने का अवसर मिलेगा। कार्यालय के शुभारंभ के साथ मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक श्रीराम, नीतू सिंह, अरविंद दीक्षित, अमरनाथ, नवेंदु शुक्ला, हरेंद्र मुरजानी, विनीत मिश्रा, ब्रजमोहन सिंह, राकेश तिवारी, सत्येंद्र मिश्रा, अंकित तिवारी, संजीव दीक्षित, शैलेंद्र दीक्षित और राहुल मिश्रा समेत अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights