nepal-health-minister-ind-amb

काठमांडू, 12 मई । नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता से नेपाल के लिए भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक एवं घनिष्ठ संबंधों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में जारी द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार अधिकारी ने बताया कि सिंहदरबार स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय में हुई भेंट के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मेहता ने नेपाल के स्वास्थ्य, पेयजल तथा स्वच्छता क्षेत्र के विकास में भारत सरकार से प्राप्त निरंतर सहयोग और सद्भावना के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर नेपाल के राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख मेडिकल कॉलेज को सुदृढ़ बनाने, विशिष्टीकृत उपचार केन्द्रों की स्थापना तथा समग्र स्वास्थ्य पूर्वाधार विकास में आने वाले दिनों में भारतीय सहयोग और साझेदारी को और मजबूत बनाने के विषय में भी चर्चा हुई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights