nepal-fm-shishir-unga-newyork-

काठमांडू, 20 सितंबर । नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए रविवार शाम न्यूयॉर्क रवाना होंगे। उनके साथ नेपाली प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका जाएगा। खनाल और प्रतिनिधिमंडल के रविवार शाम 6 बजे न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने की जानकारी उनके प्रेस सलाहकार जगदीश्वर पांडे ने दी है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, खनाल संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के दौरान विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों और मंत्रिस्तरीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह अपने समकक्षों तथा विभिन्न देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 14 सदस्यीय नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए 22 सितंबर को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री शाह 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के उच्चस्तरीय खंड में दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख और वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights