मनीष अग्रवाल

नानौता। क्षेत्राधिकारी गंगोह ने बताया कि चार जुलाई को एक
वादी राकेश कुमार पुत्र निर्भयराम मौ0 सरावज्ञान द्वारा वादी की दुकान के गल्ले मे रखे रुपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना नानौता पर मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर नानौता थानां प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के कुशल नेतृत्व में मंगलवार की रात्रि को नानौता पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये दो शातिर चोर अभियुक्तगण वाजिद पुत्र उस्मान निवासी ग्राम सिरसला खेडा अफगान थाना नकुड व शारिक पुत्र इमरान निवासी मौ0 छिपियान खेडा अफगान थाना नकुड को सल्फर रोड नानौता से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये रुपयो में से 13,640 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदाम उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। अभियुक्तगण को विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि हमने करीब 10 दिन पहले कस्बा नानौता में मुख्य बाजार से रजत बैकरी वाले के पास परचून की दुकान के गल्ले से 25000/- रूपयें चोरी कर लिये थे । हम मो0सा0 से घूम फिरकर पहले रैकी करते है तथा बाद मे घटना करते है जिसमे से हमने कुछ पैसे खर्च कर दिये जो रूपये बचे थे वह हमसे पुलिस ने बरामद कर लिये है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध थाना नानौता जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 जसपाल सिंह थाना नानौता जनपद सहारनपुर
3. है0का0 विक्रान्त मान मय थाना नानौता जनपद सहारनपुर
4. का0 सचिन कुमार थाना नानौता जनपद सहारनपुर
5. रि0का0 अकरम थाना नानौता जनपद सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights