मुरादाबाद, 15 जुलाई । मुरादाबाद मझोला थानाक्षेत्र में किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बुलंदशहर निवासी आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरी के मामा ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि बुलंदशहर के स्याना के मोहल्ला अकराबाद निवासी सादिक उसकी 17 वर्षीय भांजी को अगवाकर ले गया था। किशोरी को तलाशने के बाद उसका मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी।
थाना मझोला सेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को आरोपित सादिक को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए आरोपित सादिक को मुरादाबाद लाकर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे को जिला कारागार भेज दिया गया।———–
