मनीष अग्रवाल
नानौता। क्षेत्राधिकारी गंगोह ने बताया कि सोमवार को एक वादी शराफत हुसैन पुत्र विजारत हुसैन द्वारा लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर के अन्दर के बिजली के तार उखाड कर ले जाने के सम्बन्ध में व एक अन्य वादी वसीम पुत्र शफी द्वारा तहरीर देकर एक अभि० शाहिद द्वारा वादी के घर के अन्दर से रुपये व एक पीली धातु की अँगूठी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना नानौता पर मामला दर्ज कराया गया था।जिस पर नानौता थानाध्यक्ष विकास चारण के कुशल नेतृत्व में नानौता पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त शाहिद पुत्र दिलशाद निवासी मौ० कानूनगोयान व प्रकाश में आये शातिर चोर मोनिस पुत्र फैजान निवासी ग्राम बुन्दूगढ को हमामपुर नहर पुल से कुआंखेडा जाने वाली नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये बिजली की तार, पिलास व एक अंगूठी (पीली धातू) बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनों मुकदमो में धारा बीएनएस की वृद्धि की गई। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते मा. न्यायालय पेश किया जा रहा है।
