मनीष अग्रवाल

नकुड। क्षेत्राधिकारी नकुड़ के अनुसार बुधवार को एक वादी नरेश गोयल पुत्र वेदप्रकाश ने लिखित तहरीर देकर अभि0गण द्वारा वादी के नाबालिग पुत्र को बाईक दिलाने का झांसा देकर तीन सोने की तीन अंगुठी, एक जोडी बाली (जिनका वजन करीब दो तोले) व चांदी की दो जोडी पायल, दो जोडी चुकटी (जिनका वजन करीब 150 ग्राम) ले लेना व कुछ माल बेच देना व मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना नकुड पर मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर शीघ्र घटना का अनवारण कर माल बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । इसी क्रम में नकुड थानां प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर नकुड़ पुलिस द्वारा चेकिंग व दबिश के दौरान दो वांछित अभियुक्तगण सौरभ पुत्र सुभाष निवासी मौहल्ला महादेव कस्बा व थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर व आयुष पुत्र सुशील कुमार निवासी मौहल्ला महादेव कस्बा व थाना नकुड जनपद सहारनपुर को अध्याना रोड साईधाम कालोनी मे बन्द पडे हाल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त में घटना से सम्बन्धित माल में से 60,000 रूपये नकद, दो जोडी पाजेब (सफेद धातु), दो जोडी बिछुए (सफेद धातू) व एक तगडी (सफेद धातू) बरामद हुई । मुकदमा उपरोक्त मे बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights