कोहरे में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस की अपील

मुजफ्फरनगर। ठंड के मौसम में कोहरे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर ने जनपद की सभी चीनी मिल प्रबंधकों और किसान भाइयों से अपील की है कि वे निम्न दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।यातायात पुलिस ने कहा है कि गन्ना ढुलाई वाली बुग्गियों के धुरों पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाए जाएं ताकि रात या कोहरे में वाहन चालकों को समय रहते दिखाई दे सके। इसी प्रकार किसान भाई अपनी गन्ना ढुलाई करने वाली ट्रॉलियों के पीछे भी रिफ्लेक्टर टेप लगाएं।

सभी मिल प्रबंधकों से कहा गया है कि गन्ना ढुलाई के कार्य में लगे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि पर भी नियमानुसार आकार के रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगाए जाएं। साथ ही सभी व्यावसायिक वाहन स्वामी अपने वाहनों पर भी सुरक्षा मानकों के अनुसार रिफ्लेक्टर टेप लगाने को सुनिश्चित करें।यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” को ध्यान में रखते हुए यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights