मुज़फ़्फरनगर | एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार को मॉडिफाइड साइलेंसर और पटाखे जैसी तेज़ ध्वनि उत्पन्न करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर बड़ी कार्रवाई की।थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान में जुटी रही।

इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर तेज आवाज करने वाली तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा दो मोटरसाइकिलों का चालान भी किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि राहगीरों, स्कूलों, अस्पतालों और बाजार क्षेत्रों में लोगों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बनती है।

लगातार मिल रही शिकायतों और सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के मद्देनज़र यह विशेष अभियान चलाया गया है।थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि नियम विरुद्ध परिवर्तन किए गए वाहनों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार के अवैध परिवर्तन से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights