उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री नटवर गोयल, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान और बीबीएयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने किया सम्मानित, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान

 

जोनी शर्मा

 

मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब लखनऊ में आयोजित भव्य नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड (इंग्लैंड) समारोह में मुजफ्फरनगर की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया, जिसने न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
लखनऊ में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (लघु उद्योग) नटवर गोयल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।


सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाने वाला है तथा भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।


उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों, समर्थकों और परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। समाज के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा उन्हें इसी सहयोग और स्नेह से मिलती रही है।
इस सम्मान की खबर सामने आने के बाद मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के सम्मान युवाओं को समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights