राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया समेत जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों का अभिनंदन, बच्चों ने पुष्पगुच्छ, सम्मान चिन्ह और पटका पहनाकर जताया आभार

नीरज प्रजापति

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने समाज को स्वस्थ रखने वाले चिकित्सा जगत के योद्धाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं शिक्षक रजनीश शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों से भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

 


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के सम्मान से हुई। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा एवं विद्यार्थियों की ओर से उन्हें सम्मान चिन्ह, पटका एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चिकित्सकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
सम्मान से अभिभूत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।


इसके उपरांत विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने नगर के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सकों के क्लीनिक पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पंकज जैन, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर चंद्रा, डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. समर्थ कुमार, डॉ. अभिषेक यादव, वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अनुभव जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गर्ग, वरिष्ठ साइकैट्रिस्ट डॉ. राजवीर मलिक, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दीपक गोयल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश्वर सिंह, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ. पी.के. कंबोज तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.के. शर्मा को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने सभी चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान स्वरूप भेंट अर्पित करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। चिकित्सकों ने भी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद, स्वच्छता, समय पर स्वास्थ्य जांच तथा नशे से दूर रहने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बच्चों ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी कई जानकारियां प्राप्त कीं और उनके अनुभवों से प्रेरणा ली।
विद्यालय के कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने कहा कि चिकित्सक केवल बीमारियों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा की ओर से सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को मिला उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद जीवनभर प्रेरणा देता रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights