मुजफ्फरनगर।वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी हुई है। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार सिरोही ने बताया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज़्ड्यू तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनाओं के अंतर्गत जिन किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, उनके चयन के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।यह ई-लॉटरी विकास भवन स्थित सभागार में होगी, जिसमें सभी पंजीकृत किसानों की भागीदारी आवश्यक है।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसान उसी मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित हों, जिससे उन्होंने टोकन बुकिंग की थी, क्योंकि वही नंबर लॉटरी प्रक्रिया में सत्यापन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।योजनाओं के तहत जिन कृषि यंत्रों की बुकिंग की गई है, उनमें शामिल हैं—रोटावेटर, हैरो, टिलर, लेजर लैंड लेवलर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, सुपर सीडर, एमबी प्लाऊ, रीपर-कम्बाइन, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, फार्म मशीनरी बैंक तथा कस्टम हायरिंग सेंटर आदि।उप कृषि निदेशक ने कहा कि दोनों योजनाओं के तहत काफी संख्या में किसानों ने आवेदन किया है। लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी, ताकि पात्र किसानों को उनकी बुकिंग के अनुसार अनुदानित यंत्र उपलब्ध कराए जा सकें।विभाग ने किसानों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय पर अवश्य पहुँचे, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights