नीरज प्रजापति 

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नगर में जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पश्चात रैली को नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाला गया। एनसीसी कैडेट्स ने स्लोगन एवं नारों के माध्यम से आमजन को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षणों, समय पर जाँच कराने, उचित उपचार लेने तथा इस बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक जागरूकता पहुँचाना और भारत को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी सीटीओ प्रशांत शर्मा एवं सीटीओ अमित पंवार एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights