मुजफ्फरनगर।समाजवादी पार्टी ने जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात की। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और बीएलओ की मनमानी के कारण मतदाताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अधिकांश बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म देने के बजाय किसी एक व्यक्ति के घर पर लोगों को बुला रहे हैं, जिससे कई eligible मतदाता प्रक्रिया से बाहर रह जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो फार्म दिए जाने की जगह एक ही फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि निर्देशों के अनुसार गणना फार्म के साथ किसी दस्तावेज की मांग जरूरी नहीं है, लेकिन बीएलओ दस्तावेज मांगकर मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि यह सब चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गंभीर लापरवाही है। उन्होंने मांग की कि निर्वाचन से जुड़ी बैठकों की सूचना एक दिन पूर्व जारी की जाए और मतदाताओं को सही जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंप लगाए जाएं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो सपा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करेगी।जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।प्रतिनिधिमंडल में सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, धर्मेंद सिंह नीटू, पवन बंसल, नदीम मलिक, अविनाश कपिल, बालेंद्र मौर्य, तरुण सौदे एडवोकेट, डॉ. इसरार अल्वी, इरफान मलिक, हुसैन राणा, तरुण शर्मा सहित अन्य नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights