नई टिहरी, 02 नवंबर । भाजपा के टिहरी विधानसभा के प्रभारी सते सिंह राणा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखा। बैठक लेते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति को लेकर जरूरी टिप्स दिए। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रभारी राणा ने कहा कि चुनाव के लिए अभी से कमर कसें। कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।
स्पष्ट कहा कि चुनाव में पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगा। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे निष्ठा और मजबूती के साथ उसे विजयी बनाएंगे। कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत पसंद और मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन हित में काम करने का आह्वान किया।
इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, मेहरबान सिंह रावत, सुशील बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, विनोद सुयाल, नीरज खत्री, संदीप सिंह, प्रमुख राजेश नौटियाल, सुमन सजवाण, पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, शिवानी बिष्ट, उर्मिला राणा, विमला खणका, प्रमोद उनियाल, शीशराम थपलियाल मौजूद थे।
