मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | जनपद में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को देहात कोतवाली में मिशन शक्ति फेज-5 केन्द्र का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम एएसपी मनोज कुमार यादव, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सुषमा बजाज और पार्षद ज्योति अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

देहात कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह यादव ने महिला पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक महिला कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि यह केन्द्र केवल महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि एसएसपी आशीष तिवारी के नेतृत्व में जिले के सभी स्कूलों में शिकायत पेटिका लगाई गई है, जिसमें छात्राएं अपनी गुप्त शिकायत डाल सकेंगी। हर सप्ताह शिकायत पेटिका को खोला जाएगा और गुप्त तरीके से शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपदीय पुलिस ग्राम, कस्बा, मोहल्ला और शिक्षण संस्थानों में भ्रमण और चौपाल आयोजित कर छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112 और अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान कर लगातार जागरूक किया जा रहा है।मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता, उनकी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को सुनिश्चित करना सहारनपुर पुलिस की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights