मनीष अग्रवाल
नागल । सहारनपुर जनपद के थाना नागल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 52.37 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 1,300 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत भी नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में थाना नागल प्रभारी राधेश्याम यादव ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कस्बा नागल से नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा जाने वाले मार्ग से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनिश पुत्र मुकर्रम और शोएब पुत्र मेहरबान, निवासी बेल्डा जुनारदार, थाना नागल, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक) की जांच कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रहे।
उपनिरीक्षक नितिन कुमार।
हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह।
कांस्टेबल अमित कुमार।
रिजर्व कांस्टेबल जय सिंह।
