three-people-living-in-differe

नोएडा, 17 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश जनपद गाैतमबुद्धनगर नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने शनिवार काे बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गोर सिटी सोसाइटी में रहने वाली मुनमुन देवी (32 ) पत्नी मनोज ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार की रात को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाले निशांत (21 ) ने मानसिक तनाव के चलते अपने हॉस्टल के रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्हाेंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली मंजू चौहान (37) पत्नी अमरदीप सिंह ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा थाना फेस -दो क्षेत्र में रहने वाली अंजली तिवारी (22 ) पत्नी उमेश कुमार की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाली रेखा (75 ) की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह सेक्टर 115 में रहती थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights