मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एण्टी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति-5.0’ अभियान चलाया।अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनसे संवाद करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी, जिनमें ट्विटर सेवा, डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102 और एंबुलेंस सेवा-108 शामिल हैं।

टीमों ने पंपलेट वितरण के माध्यम से महिलाओं को जनसुनवाई पोर्टल और मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी भी दी। साथ ही महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे — निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और विश्वास का माहौल बनाना है। पुलिस लगातार इस दिशा में जनजागरूकता अभियान चला रही है ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति पूरी तरह सजग रहें।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं ने भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights