मनीष अग्रवाल
बिहारीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को थाना बिहारीगढ़ की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने न्यायालय एडीएम बेहट के आदेश के अनुपालन में दो जिला बदर आरोपियों को जनपद सहारनपुर की सीमा से निष्कासित किया। पुलिस के अनुसार, जिला बदर किए गए आरोपियों में मुस्तहिर पुत्र सलीम एवं उस्मान पुत्र सलीम, दोनों निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर शामिल हैं। दोनों को न्यायालय के आदेश के तहत छह माह की अवधि के लिए जनपद सहारनपुर की सीमाओं से बाहर किया गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को स्पष्ट हिदायत दी कि जिला बदर की छह माह की अवधि के दौरान वे जनपद सहारनपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर
म0उ0नि0 अक्षिता सिंह, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर
उ0नि0 विनोद कुमार, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर
म0का0 रेनू, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर
का0 राहुल, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर
का0 अनिल कुमार, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर
