bjp-mlc-candidate-nomination-

लखनऊ, 06 अक्टूबर । लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और राज्य मंत्री सतीश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नामांकन दाखिल करने से पहले, दोनों प्रत्याशियों ने सुबह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद, भाजपा प्रदेश कार्यालय से एक विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं का हुजूम शामिल हुआ। हाथों में पार्टी के झंडे और नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का यह काफिला हजरतगंज होते हुए सीधे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचा। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भाजपा नेताओं और प्रत्याशियों ने अपनी ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। प्रशासन की ओर से मंडलायुक्त कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights