मनीष अग्रवाल 

मिर्जापुर। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव ने स्वयं शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिसकर्मियों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार को थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी हथनीकुण्ड पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बेहट सुश्री प्रिया यादव, थाना प्रभारी मिर्जापुर सूबे सिंह एवं थाना प्रभारी बेहट जितेन्द्र दीक्षित द्वारा स्वयं अपने हाथों से शिवभक्तों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की गई। वही मिर्जापुर पुलिस की इस पहल से कांवड़ियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सेवा और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। भंडारे में कांवड़ियों को भोजन व प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश पुलिस द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights