मनीष अग्रवाल 

देवबंद। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान देवबंद पुलिस शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटी हुई है।वही देवबंद थाना प्रभारी कपिल देव ने देवबंद की बॉर्डर चौकी पर पुलिसकर्मियों के साथ कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों को फल और दूध वितरित कर उनकी सेवा की। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें फल व दूध प्रदान किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और निर्धारित मार्ग का पालन करने की अपील भी की। सहारानपुर की समस्त एव देवबंद पुलिस की इस सेवा भावना से कांवड़ियों में भी उत्साह देखने को मिला।पुलिस कर्मियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बॉर्डर चौकी पर पुलिस की ओर से की गई सेवा की कांवड़ियों ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights