uk-externment-public-announcem

हरिद्वार, 11 नवंबर । हरिद्वार में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को एक माह के लिए जिला बदर कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुनादी कराकर कार्रवाई की और आरोपी को जनपद की सीमाओं से बाहर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आपराधिक और समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपी के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पैरवी की गई।

पुलिस की पैरवी के बाद जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने सुनील पुत्र समय सिंह (45), निवासी मोहल्ला काशीपुरा, मंशा देवी मार्ग, कोतवाली नगर हरिद्वार को एक माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए।

आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी को इसकी तामील कराई। इसके बाद क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई और आरोपी को जनपद की सीमा से बाहर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि आदतन अपराधियों और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights