मनीष अग्रवाल
मिर्जापुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी विनोद कुमार व प्रभारी निरीक्षक एसओजी टीम एवं स्वॉट टीम प्रभारी के कुशल नेतृत्व में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर व स्वॉट/सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त मेहताब पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर को जंगल ग्राम आलमपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 492 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित कीमत एक करोड़ व एक मोबाइल फोन व एक काँटा बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर पर एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में फॉरवर्ड एंड बैकवर्ड लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में*
1. थाना प्रभारी विनोद कुमार थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
2. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सक्सैना प्रभारी एसओजी टीम, सहारनपुर
3. प्रभारी उप निरीक्षक नीरज पंवार प्रभारी स्वॉट टीम, सहारनपुर
4. उ0नि0 अवशेष भाटी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
5. हे0का0 दीपक शर्मा थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
6. हे0का0जोगिंदर कुमार स्वॉट टीम, सहारनपुर
7. हे0का0 हरेन्द्र सिंह स्वॉट टीम, सहारनपुर
8. हे0का0 अमित चिकारा स्वॉट टीम, सहारनपुर
9. हे0का0 वसीम स्वॉट टीम, सहारनपुर
10. हे0का0 अमित पवांर स्वॉट टीम, सहारनपुर
11. हे0का0 संदीप तोमर स्वॉट टीम, सहारनपुर
12. हे0का0 चालक विनित राणा स्वॉट टीम, सहारनपुर
13. का0 विक्रांत तेवतियां स्वॉट टीम, सहारनपुर
14. का0 चालक हरिओम स्वॉट टीम, सहारनपुर
15. का0 पंकज कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
16. का0 चिराग थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
